हड्डी कमजोर होने के क्या लक्षण है?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 15:11

हड्डियां कमजोर होने पर दिख सकते हैं ये 6 लक्षण, न करें नजरअंदाज
हड्डियां कमजोर होना यानी संपूर्ण स्वास्थ्य का प्रभावित होना होता है। इसलिए कहा जाता है कि स्वस्थ और ताकतवर शरीर के लिए हड्डियों का मजबूत होना बहुत जरूरी होता है। जब हड्डियां मजबूत या स्ट्रॉन्ग रहती हैं, तो दर्द आदि से बचे रहते हैं। लेकिन जैसे ही हड्डियां कमजोर होने लगती हैं शरीर में दर्द परेशान करने लगता है। हड्डियां कमजोर होने पर जोड़ों, मांसपेशियों आदि में दर्द हो सकता है। आइए, जानते हैं हड्डियां कमजोर होने के क्या लक्षण है? कमजोर हड्डियों और मांसपेशियों के लक्षण क्या है? या फिर हड्डी गलने के लक्षण क्या होते हैं?
हड्डियां कमजोर होने के लक्षण-
1. हड्डियों में दर्द होना

हड्डियों में दर्द होना, हड्डियां कमजोर होने का एक मुख्य लक्षण होता है। जब हड्डियां कमजोर होने लगती हैं, तो आपको घुटनों, हाथों के जोड़ों पर दर्द हो सकता है। यह दर्द आपको तब हो सकता है, जब शरीर में विटामिन डी, कैल्शियम और मैग्नीशियम की कमी की वजह से हड्डियां कमजोर होने लगती हैं।
2. मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन

सिर्फ हड्डियों का दर्द ही नहीं, बल्कि मांसपेशियों में होने वाले दर्द और ऐंठन भी हड्डियां कमजोर होने का लक्षण हो सकता है। अगर आपको लंबे समय से हाथों या पैरों की मांसपेशियों में दर्द रहता है, तो इस बिल्कुल भी नजरअंदाज न करें। समय बढ़ने पर समस्या भी बढ़ सकती है और आपकी दिनचर्या प्रभावित हो सकती है।
3. हड्डियों पर जल्दी चोट लग जाना

कई बार हम गिर जाते हैं, लेकिन जब हड्डियां मजबूत होती हैं तो जल्दी से फ्रैक्चर नहीं होती हैं. वहीं जब हड्डियां कमजोर होती हैं, तो थोड़ा सा गिरने पर भी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इसलिए हड्डियों के फ्रैक्चर होने की स्थिति को भी कमजोर हड्डियों का लक्षण माना जाता है। इसकी वजह से शरीर आगे की तरफ झुक सकता है।
4. शरीर का झुकना

कई लोगों का शरीर कमर से आगे की तरफ झुका होता है, यह भी कमजोर हड्डियों का लक्षण हो सकता है। दरअसल, कई बार अधिक भार उठाने से हड्डी आगे की तरफ झुक जाती हैं। यह कमजोर हड्डियों की वजह से ही होती है।
5. हाथों से चीजें नीचे गिर जाना

अकसर आप कोई सामान पकड़ते हैं और वह हाथ से छूटकर नीचे गिर जाता है। कभी-कभार ऐसा होना सामान्य होता है। लेकिन अगर अकसर ही आपके हाथ से सामान या चीजें नीचे गिर जाती हैं या आपकी पकड़ कम हो गई है, तो यह भी हड्डियां कमजोर होने का लक्षण होता है।
6. मसूड़ों में दिक्कत होना

जब हड्डियां कमजोर होती हैं, तो मसूड़ों में भी दिक्कत होनी शुरू हो सकती है। जबड़े कमजोर होना, मसूड़ों से दांत बाहर निकला जैसे स्थितियों को भी कमजोर हड्डियों से जोड़ा जाता है। जब शरीर में कैल्शियम की कमी होती है, तो हड्डियां कमजोर होती है। इसके साथ ही मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं भी परेशान करती हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info